Delhi MCD: दिल्ली नगर निगम बजट की तैयारी शुरू, सदन में प्रस्ताव पेश
आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली एमसीडी का पहला बजट की तैयारी शुरू हो चुकी है। नगर निगम के कमिश्नर ने बजट का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया। महापौर शैली ओबेरॉय ने इसे ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बजट पर चर्चा के बाद इसे फाइनल किया जाएगा।
दिल्ली एमसीडी की चेयरमैन शैली ओबेरॉय ने बजट के प्रस्ताव को लेकर कहा, "दिल्ली एमसीडी का बजट दिल्ली के लोगों के लिए ऐतिहासिक रहेगा, और दिल्ली की जनता और नगर निगम कर्मचारियों के हित में होगा। अगले 2 महीने में दिल्ली के लोगों के साथ चर्चा होगी और फिर दिल्ली के दिल का बजट, फाइनल बजट पेश किया जाएगा।"

क्या-क्या होगा बजट में शामिल?
एमसीडी कमिश्नर ने अपने बजट भाषण में कहा कि एमसीडी के स्कूलों को दिव्यांगों को लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा। स्कूलों में दिव्यांग छात्रों के लिए सभी आवश्यक उपकरण खरीदे जा रहे हैं। 465 स्कूलों में कंप्यूटर के लिए वर्क ऑर्डर हो चुका है। वेस्ट, सिविल लाइन और रोहिणी जोन में 20 स्कूलों की बिल्डिंग का काम तेजी से चल रहा है। 420 नर्सरी आयाओं के आलावा सिक्युरिटी गार्ड और सफाई कर्मचारियों को भी कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा।
12 कैटल कैचिंग ट्रक खरीदे जाएंगे
वहीं स्वामी दयानंद हॉस्पिटल में मिल्क बैंक की स्थापना की जाएगी। हिंदूराव हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग, ओपीडी ब्लॉक, नर्सिंग होम और नर्सिंग कॉलेज की मरम्मत हो रही है। लाजपत नगर स्थित एमसीडी के हॉस्पिटल में दो मंजिला इमारत बन रही है। इसके अलावा वसंज कुंज में पशु चिकित्सालय बनाने की योजना है। कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए अगले वित्त वर्ष में एक लाख पालतू कुत्तों की नसबंदी और इनकी गिनती की योजना है। साथ ही 12 कैटल कैचिंग ट्रक खरीदे जाएंगे। साथ ही सभी श्मशान घाटों को कंप्यूटराइज्ड कर इन्हें जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय से जोड़ा जाएगा।
असली बजट फरवरी में आएगा: शैली ओबेरॉय
मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि अधिकारियों का बजट कमिश्नर की तरफ से पेश कर दिया गया है, लेकिन दिल्ली की जनता का असली बजट फरवरी के पहले सप्ताह में आएगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी के पार्षदों की तरफ से लगातार दिल्ली वासियों के साथ संवाद किया जाएगा। इसके साथ ही आरडब्ल्यूए, मार्केट असोसिएशन के साथ बैठकें की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications