शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की मेयर, सदन में गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे, देखिए जीत का पहला Video

Delhi New Mayor Shelly Oberoi: शैली ओबेरॉय के दिल्ली की मेयर बनते ही सदन 'भारत माता की जय' के नारों से गुजने लगा। जिसका पहला वीडियो सामने आया है।

AAP Shelly Oberoi

Shelly Oberoi: आम आदमी पार्टी (AAP) की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनी गई हैं। शैली ओबेरॉय ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रेखा गुप्‍ता को 34 वोटों से हराया है। शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले है तो वहीं, भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले है। शैली ओबेरॉय के दिल्ली की मेयर बनते ही सदन 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजने लगा। जिसका वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है।

आम आदमी पार्टी की नेता शैली ओबेरॉय पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से पार्षद है। शैली ओबेरॉय ने दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 सालों से काबिज बीजेपी को बेदखल कर दिया है। शैली ओबेरॉय की जीत पर आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज की जीत जनता की जीत है। ये कहा जा सकता है कि गुंडे हार गए और जनता जीत गई। ईमानदारी, सच्चाई और शराफत की जीत हुई है।

तो वहीं, दिल्ली की मेयर चुने जाने के बाद शैली ओबेरॉय ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मैं इस सदन को संवैधानिक तरीके से चलाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और इसके सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे। आपको बता दें कि शैली ओबेरॉय 2013 में एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुईं और 2020 तक पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं।

Recommended Video

    कौन हैं शैली ओबेरॉय? जो 15 साल बाद BJP को हराकर Delhi Mayor बन बैठी है | Delhi MCD | वनइंडिया हिंदी

    पहली बार पार्षद के रूप में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली में भाजपा के गढ़ में जीत दर्ज की। 39 साल की शैली ओबेरॉय पश्चिम दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड की निर्वाचित पार्षद हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। वह भारत वाणिज्य संघ की आजीवन सदस्य भी हैं। उन्होंने ओबेरॉय ने इग्नू के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से प्रबंधन अद्ययन में पीएचडी की है। उनके नाम कई पुरस्कार और सम्मान हैं जो उन्हें विभिन्न सम्मेलनों में प्राप्त हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+