Delhi MCD Election: मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा ने जिस वार्ड में वोट डाला, वहां कौन चल रहा है आगे?
दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना सुबह 08 बजे से शुरू हो गई, जिसके रुझान अब सामने आने लगे है। मनोज तिवारी से लेकर गौतम गंभीर तक जानिए उनके वार्ड में कौन है आगे और कौन है पीछे?

Recommended Video
Delhi mcd election: दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना सुबह 08 बजे से शुरू हो गई, जिसके रुझान अब सामने आने लगे है। आम आदमी पार्टी (AAP) शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी से आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 12 सीटों पर तो निर्दलीय 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं। आपको बता दें कि एमसीडी की 250 सीटों पर बीजेपी, आप और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। तो वहीं अब जनता की ऐसी सीटों पर निगाहें है जिनपर दिल्ली के दिग्गज नेता मदताता है। आइए जानते है उनकी सीटों का हाल।
मनोज तिवारी-कपिल मिश्रा के वार्ड से कौन जीतेगा?
भोजपुरी अभिनेता और उत्तर दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा एमसीडी के वार्ड 231 घोंडा के मतदाता हैं। घोंडा सीट पर बीजेपी से प्रीति गुप्ता, आम आदमी पार्टी से विद्यावती और कांग्रेस की रीता मैदान में है। इस सीट पर मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा की प्रतिष्ठ जुडी हुई है। बता दें कि अभी तक के रुझानों में घोंडा सीट पर बीजेपी की प्रीति गुप्ता 315 वोटों से आगे रही हैं।
गौतम गंभीर के वार्ड में कौन मारेंगा बाजी?
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली सीट से बीजेपी सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता एमसीडी के वार्ड 141 राजेंद्र नगर में रहते हैं। इस वार्ड में बीजेपी से मनिका निश्चल, आम आदमी पार्टी से आरती चावला और कांग्रेस से चीना मलिक चुनावी मैदान में है। इस सीट पर गौतम गंभीर और आदेश गुप्ता की प्रतिष्ठ दांव पर लगी हुई है। इस वार्ड में आप उम्मीदवार आरती चावला बीजेपी प्रत्याशी मनिका निश्चल से आगे चल रही हैं।
परवेश वर्मा की सीट पर कौन होगा विजयी?
परवेश वर्मा बीजेपी के सांसद है और दिल्ली के मटियाला गांव के रहने वाले हैं। परवेश वर्मा एमसीडी के वार्ड नंबर 122 के मतदाता है। यहां से बीजेपी की अनुराधा शर्मा, आम आदमी पार्टी के रजनीश मटियाला और कांग्रेस से नीलम वत्स चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड से बीजेपी की उम्मीदवार अनुराधा शर्मा आप प्रत्याशी रजनीश मटियाल से आगे चल रही हैं।
सांसद हर्षवर्धन के वार्ड में कौन चल रहा है आगे
चांदनी चौक से बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एमसीडी वार्ड नंबर 211 कृष्ण नगर के मतदाता हैं। इस वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी संदीप कपूर, आम आदमी पार्टी के जुगल अरोड़ा और कांग्रेस से प्रदीप कुमार चुनावी मैदान में है। कृष्णा नगर वार्ड में बीजेपी प्रत्याशी संदीप कपूर आगे चल रहे हैं।
रमेश बिधूड़ी के वार्ड की क्या है स्थिति
दक्षिण दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी एमसीडी के वार्ड नंबर 178 तुगलकाबाद में रहते हैं। यहां बीजेपी से पुष्पा बिधूड़ी, आम आदमी पार्टी ने सुगंधा और कांग्रेस से पूजा बिधूड़ी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही है। इस वार्ड से बीजेपी की उम्मीदवार पुष्पा बिधूड़ी आप प्रत्याशी सुगंधा से आगे चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications