Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi MCD ByElection 2025: दिल्ली में MCD उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 26 महिला उम्मीदवारों पर निगाहें

Delhi MCD ByElection 2025: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में आज (30 नवंबर) उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह साढ़े 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा। इन सीटों पर कुल 51 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से 26 महिला उम्मीदवार हैं। दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। सुबह 9:30 बजे तक लगभग 6% वोटिंग हुई है।

दिलचस्प बात यह है कि इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधी लड़ाई देखने को मिल रही है, खासकर तब जब साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में BJP ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

Delhi MCD ByElection 2025 LIVE

🔹 किन वार्डों में हो रहा चुनाव, कौन-कौन मैदान में

ये उपचुनाव ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, दिचाऊं कलां, नारैना, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, मुंडका, विनोद नगर और द्वारका-बी वार्डों में कराए जा रहे हैं। इनमें से 11 सीटें उन पार्षदों के विधायक बनने के बाद खाली हुई थीं, जबकि द्वारका-बी सीट 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई। कुल 51 उम्मीदवारों में से 26 महिलाएं हैं।

BJP ने 8, AAP ने 6 और कांग्रेस ने 5 महिला प्रत्याशी उतारी हैं। फिलहाल MCD में BJP के 116 और AAP के 98 पार्षद हैं, ऐसे में इन परिणामों का राजनीतिक असर अहम माना जा रहा है।

🔹 कई वार्डों में हाई-प्रोफाइल मुकाबला

कई वार्डों में मुकाबला बेहद दिलचस्प है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पूर्व वार्ड में BJP की अनीता जैन और AAP की बबीता अहलावत के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। दोनों पार्टियां इस उपचुनाव को अपनी साख से जोड़कर देख रही हैं और मतदाताओं को साधने की कोशिश तेज है।

🔹 पूरे दिल्ली में 580 बूथ, सख्त सुरक्षा और लाइव मॉनिटरिंग

राज्य चुनाव आयोग ने 12 वार्डों में 143 मतदान केंद्रों के भीतर कुल 580 मतदान बूथ बनाए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण रखने के लिए 2,320 मतदानकर्मियों के साथ 2,265 कर्मचारी, 580 होमगार्ड और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 13 कंपनियां तैनात की गई हैं।

बूथों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है और सभी मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग भी की जा रही है। इसलिए कहीं भी गड़बड़ी की संभावना बेहद कम है और मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।

चुनाव आयुक्त बोले- 100% वेबकास्टिंग से पूरी प्रक्रिया पर नजर

दिल्ली के चुनाव आयुक्त विजय देव ने एमसीडी उपचुनावों को लेकर बताया कि राजधानी की 12 वार्डों में आज मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने सुरक्षा से लेकर वोटरों की सुविधा तक, हर व्यवस्था को बेहद मजबूत और व्यवस्थित रखा है। सभी पोलिंग स्टेशनों पर 100% वेबकास्टिंग की गई है, जिससे हर बूथ की रियल-टाइम निगरानी संभव हो रही है।

विजय देव ने बताया कि आयोग ने एक ऑनलाइन वोटर मैनेजमेंट सिस्टम भी शुरू किया है, जिसके जरिए मतदाता अपने बूथ पर हो रही वोटिंग का रियल-टाइम टर्नआउट देख सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग वोटरों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। आयोग की टीम उनके घर जाकर वोटिंग की पूरी प्रक्रिया करवा रही है, ताकि उनकी सुरक्षा और सुविधा बनी रहे।

उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव जनता की भावना को दर्शाता है और स्थानीय निकाय जैसे तीसरे स्तरीय शासन की अहमियत को सामने लाता है। इसलिए चुनाव आयोग सभी नागरिकों से अपील करता है कि बड़े स्तर पर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

विजय देव ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी इंतजाम पूरी तरह पुख्ता हैं और अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। हर राजनीतिक दल को 'स्टेकहोल्डर' मानकर योजना से लेकर क्रियान्वयन तक, हर चरण की प्रक्रिया में शामिल किया गया है। उनका कहना है कि आयोग पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है ताकि चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें।

🔹 CM रेखा गुप्ता का मतदाताओं को संदेश: पहले मतदान, फिर जलपान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुबह ही सभी वार्डों के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि MCD उपचुनाव केवल एक चुनावी प्रक्रिया नहीं बल्कि जनता के सपनों और अपेक्षाओं को मजबूत करने का मौका है। CM ने जोर देकर कहा कि आपका एक-एक मत आपके क्षेत्र के विकास, सुशासन और पारदर्शिता की दिशा तय करेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि घरों से निकलकर मतदान करें और अपनी पसंद की पार्टी व उम्मीदवार को चुनें जो उनके इलाके को सुरक्षित और विकासोन्मुख बना सके।

दिल्ली में मतदान जारी है और सभी की नजरें 3 दिसंबर पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि 12 सीटों पर किसकी जीत होगी और यह परिणाम MCD के मौजूदा समीकरणों में क्या बदलाव लाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+