दिल्ली मेयर ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, काम न करने वाले MCD कर्मचारियों की बनाएं लिस्ट
दिल्ली मेयर शैली ओबरॉय ने एमसीडी में लापरवाह कर्मचारियों की लिस्ट बनाने के निर्देश दिए है। साथ ही कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि काम न करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

दिल्ली नगर निगम अब अपने विभाग में काम न करने वाले कर्मचारियों पर सख्त रवैया अख्तियार करने को तैयार है। दिल्ली की महापौर डॉक्टर शैली ओबराय ने दिल्ली नगर निगम के सभी जोन अधिकारियों को ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा जो अपने कर्तव्यों का सही से पालन नहीं कर रहे हैं।
महापौर कार्यालय से बताया गया कि कई वार्डो से काम न करने वाले कर्मचारियों की शिकायतें लगातार आ रही हैं। जिसके बाद नजफगढ़ जोन के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए उन कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करें जो जनता के कामों के प्रति कर्तव्य निष्ठ नहीं हैं।
मेयर कार्यालय से जारी बयान में आगे कहा गया कि महापौर ने ये कदम लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया है। साथ ही एमसीडी कर्मचारियों की जवाबदेही और प्रदर्शन नें सुधार के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही ऐसे लापरवाह कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है।
मेयर शैली ओबरॉय ने बताया कि दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल की तर्ज पर सभी एमसीडी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। इसके लिए नई रणनीति लाई जाएगी। साथ ही लापरवाही और बार बार अपराध करने वालों के खिलाफ जुर्माने समेत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
ये भी पढ़ें: Delhi School: लू की संभावना को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किया सर्कुलर












Click it and Unblock the Notifications