Delhi School: लू की संभावना को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किया सर्कुलर
Delhi School: आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों के लिए सर्कुल जारी किया है। स्कूलों में बच्चो के लिए पानी की व्यवस्था, दोपहर में असेंबली नहीं कराने का निर्देश दिया गया है

Delhi School: आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। जिस तरह से देश की राजधानी में लू का खतरा आने वाले दिनों में बढ़ने की संभावना जताई जा रही है उसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने बुधवार को स्कूलों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। स्कूलों को गाइडलाइन जारी करके तैयारी करने के लिए कहा गया है।
दोपहर में नहीं होगी असेंबली
दिल्ली सरकार की ओर से जो सर्कुलर जारी किया गया है उसमे कहा या है कि दिल्ली के सभी स्कूल जो डायरेक्टर ऑफ एजूकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त हैं, उन्हें इस बात को सुनिश्चित करना है कि स्कूल में दोपहर की शिफ्ट में एसेंबली नहीं होगी।
पीने के पानी का प्रबंध
सर्कुलर के अनुसार दोपहर में पारा काफी ज्यादा रहता है, यह 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है, जोकि बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। दिल्ली एनसीआर में बढ़ते पारे की वजह से कई इस तरह के मामले सामने आते हैं, जिसमे बच्चे बीमार पड़ जाते हैं, उन्हें लू लग जाती है। लिहाजा सभी सरकारी, सरकार द्वारा सहायता प्राप्त, प्राइवेट गैर सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्रों के लिए पीने के पानी की सुनिश्चित व्यवस्था होनी चाहिए। छात्रों को क्लास के दौरान पानी पीने के लिए ब्रेक देना चाहिए।
सिर ढक कर ही छुट्टी में बाहर जाएं बच्चे
डायरेक्टोरेट ऑफ एजूकेशन की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि स्कूलों को दोपहर में छात्रों को अपना सिर ढकने के लिए कहना होगा। छात्र को छाता, टोपी, हैट या फिर पारंपरिक पोशाक का इस्तेमाल सिर ढकने के लिए करना होगा, ताकि सीधे उनके सिर पर धूप ना लगे। जब बच्चे स्कूल से दोपहर में जाएं तो उन्हें इन तमाम सावधानी को बरतने के लिए कहना होगा और यह लागू हो इसे सुनिश्चित करना होगा। अगर किसी बच्चे की गर्मी की वजह से तबीयत खराब होती है तो स्कूल को पास के अस्पताल को जानकारी देनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications