Delhi Mausam ki jankari: कम नहीं हो रहे यमुना के तेवर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather Updates in Hindi: दिल्ली में यमुना के तेवर कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, जिससे राजधानी में बाढ़ का खतरा फिर से मंडरा रहा है लेकिन आज राजधानी में उमस और नमी का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं नोएडा और गाजियाबाद की सुबह आज बरसात के साथ हुई है। फिलहाल गाजियाबाद और नोएडा हिंडन नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण परेशान हैं क्योंकि यहां पर पानी निचले इलाकों में घुस गया है।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है। फिलहाल दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 145 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 134 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 123 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 153 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -139 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 128 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 143 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।
भारी बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल में आज बारिश हो सकती है। जबकि कर्नाटक और महाराष्ट्र में रेडअलर्ट जारी है। भारी बारिश के मद्देनजर कन्नूर, कोझिकोड और वायनाड जिलों के स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया गया है तो वहीं असल, मिजोरम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications