छठ पूर्व को लेकर दिल्ली सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र, गाइडलाइन जारी करने की अपील की
नई दिल्ली, अक्टूबर 12: कोरोना महामारी के देखते हुए दिल्ली सरकार ने पहले ही सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा करने पर रोक लगा दी थी। अब दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को आगामी छठ उत्सव के लिए दिशा-निर्देश जारी करने के लिए पत्र लिखा है। दरसअल अगले महीने दो बड़े त्योहार दिवाली और छठ आने वाले हैं। इसे लेकर सरकारें अभी से तैयारियों में जुटी हुई हैं।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पत्र नें लिखा कि छठ पूजा उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मनाए जाने वाला ऐतिहासिक पर्व है। यह पूर्वांचल समाज के लिए सामाजिक-सांस्कृतिक त्योहार है। पूर्वांचल समाज के लोग इस पर्व को मनाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में ये पर्व बेहद ही निष्ठा से हर साल मनाया जाता है। आप जानते हैं कि, दिल्ली समेत पूरे देश में पिछले 18 महीने में कोरोना से उत्पन्न हुई अभूतपूर्व परिस्थियों का सामना किया है।
Recommended Video
पत्र ने लिखा कि, पिछले साल भी कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार पूरे देश छठ पर्व मनाने संबंधित निर्यण लिए गए थे। मेरा निवेदन है कि, भारत सरकार जल्द से जल्द स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अन्य संबंधित लोगों से परामर्श कर छठ पर्व मनाने के संबंध में इस वर्ष के लिए भी दिशा-निर्देश जारी करें। जिससे उत्तर भारत के सभी श्रृद्धालु छठ पर्व को श्रृद्धा और निष्ठा व सुरक्षा में रहते हुए मना सकें।
इससे पहले दिल्ली भाजपा नेताओं ने दिल्ली सरकार से छठ पूजा आयोजित करने की मांग की थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने इस पत्र के जरिए गेंद अब केंद्र के पाले में डाल दी है। दिल्ली सरकार के सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोहों पर रोक लगाने वाले फैसले का बीजेपी ने विरोध किया है। इस दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी समेत सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता जैसे ही मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास की ओर बढ़े तो पुलिस ने उनको रोकने के लिए वाटर कैनन तक का इस्तेमाल किया, जिसमें मनोज तिवारी घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications