'द कश्मीर फाइल्स' पर मनीष सिसोदिया का भाजपा पर तंज, कहा- Poster ठीक से लगा लिए रात को?
नई दिल्ली, 25 मार्च: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आउटकम बजट 2021-2022 की स्थिति रिपोर्ट पेश की। इस दौरान उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर बीजेपी को आड़े हाथ लिया औऱ जमकर हमला बोला। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि फिल्म निर्माता फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड कर सकते हैं ताकि हर कोई फिल्म मुफ्त में देख सके।

बीजेपी द्वारा इस फिल्म के समर्थन दिए जाने को लेकर मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा, पूरे देश का बच्चा-बच्चा बोलता है कि जो कहा सो किया करने वाली सरकार कौन सी है तो बच्चा-बच्चा कहता है कि केजरीवाल सरकार। पोस्टर चिपकाने वाली सरकार कौन सी है? फिल्मों के पोस्टर लगाने वाली सरकार कौन सी है?" पोस्टर ठीक से लग गए रात को? गोंद या लोई कम तो नहीं पड़ी। आप लोग पोस्टर लगाओ काम अच्छा मिल गया आपको। धंधा ठीक है। देखो पार्षदों की चंचा चोरी बंद हो गई, अब पोस्टरों से थोड़ी बहुत कमाई होगी, क्या करें।
बीजेपी नेताओं के हंगामे के बीच सिसोदिया ने कहा, ''कृपया उन्हें छोड़ दें। वे अंदर ही अंदर आक्रोशित हैं। संभवत: वे बीती रात पोस्टर लगाने का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाए। शायद गोंद खत्म हो गया। फिल्मी लोग रात को सोने नहीं देते; वे उन्हें पोस्टर लगाने के लिए कहते हैं।" सिसोदिया ने कहा, "इनको जाने दीजिए! फिल्म वाले रात में इनको सोने नहीं देते। कहते हैं हमारे पोस्टर लगाओ वरना दिहाड़ी नहीं मिलेगी।
इससे पहले विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था, टैक्स फ्री क्यों करवा रहे हो? अरे यूट्यूब पर डाल दो फ्री फ्री हो जाएगी। टैक्स फ्री क्यों करा रहे हो? इतना ही तुमको शौक है तो विवेक अग्निहोत्री को बोलो यूट्यूब पर डाल देगा। सारी पिक्चर फ्री है। सारे लोग देखेंगे। टैक्स फ्री की क्या जरूरत है। हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गोवा, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में 'द कश्मीर फाइल्स' टैक्स फ्री कर दी गई है। जिसके बाद दिल्ली बीजेपी के नेता इसे दिल्ली में भी टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications