अवैध संबंधों का था शक, पती ने पत्नी पर किए चाकू से 35 वार, बेटे को भी किया घायल
अवैध संबंधों के शक में पत्नी को 35 दफा चाकू से गोदा, बेटे को भी किया घायल
नई दिल्ली। दिल्ली के दिलशाद गार्डन में 36 साल के शख्स ने चाकूओं के गोद कर अपनी बीवी की हत्या कर दी। बुधवार सुबह शख्स ने अपने घर पर चाकू से बीवी के शरीर पर 35 वार किए, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं इस शख्स के सिर पर इस कदम खून सवार था कि 15 साल के बेटे ने जब इसे रोकने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर घायल कर दिया।

पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि हत्यारोपी पति बिनोद विष्ट को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात को लेकर दोनो के बीच कई दफा झगड़ा भी हो चुका था। बुधवार सुबह भी दोनो के बीच झगड़ा हुआ और बिनोद ने पत्नी को चाकूओं से गोद दिया।
जिस वक्त पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, उनका बड़ा बेटा विनीत जाग गया। ऐसे में उसने पिता को रोकने की कोशिश की लेकिन इसमें उसके भी हाथ में चाकू लग गया। इसके बाद विनीत ने शोर मचाया और बराबर वाले फ्लैट में रह रहे अपने चाचा से बताया, जिसके बाद पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पत्नी की हत्या के बाद बिष्ट फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications