दिल्लीः पार्क में बैठे थी प्रेमिका और प्रेमी उसे दिखा रहा था पिस्तौल, जा लगी गोली

नई दिल्ली। दिल्ली के तिलकनगर स्थित पार्क में एक युवक ने बीते मंगलवार को अपनी प्रेमिका के सामने खुद को गोली मार ली। पीड़ित युवक पार्क में अपनी प्रेमिका के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान वह उसे पिस्तौल दिखा रहा था तभी गोली चल गई। गोली युवक के पैर में जा लगी। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

delhi man shot himself front of his girlfriend in park

प्राप्त जानकारी के अनुसार ककरौला का रहने वाला एक युवक गर्लफ्रेंड के साथ दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में बीते शुक्रवार को रात 11 बजकर 45 मिनट पर इलाज कराने आया था। वहां मौजूद डॉक्टरों को युवक ने बताया कि किसी अज्ञात ने उसे गोली मार दी है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और युवक की गर्लफ्रेंड से पूछताछ की।

पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि युवक पार्क में उसे देसी पिस्तौल दिखा रहा था। तभी पिस्तौल से अचानक गोली चल गई। उसने बताया कि घटना के वक्त युवक नशे में भी था। युवक की गर्लफ्रेंड के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिसने युवक के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने युवक के दोस्त के पास से भी पिस्तौल बरामद किया है।

यह भी पढ़ेंः गुजरात: नए साल के जश्न के बीच 290 लोग शराब पीते गिरफ्तार, गैंगवार में युवक की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+