दिल्ली: मालवीय नगर में कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, क्या है पूरा मामला
दिल्ली के मालवीय नगर में एक निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है। घटना 30 जुलाई रविवार की है।
पुलिस के मुताबिक, 41 वर्षीय मृतक मजदूर बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला है। मृतक की पहचना शेख शाह आलम के तौर पर हुई है। जो मालवीय नगर में निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल पर काम कर रहा था।

डीसीपी (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, "सुरक्षा गियर न तो मृतक के शरीर पर और न ही घटनास्थल पर पाए गए। आईपीसी की धारा 288 (इमारतों को गिराने या मरम्मत के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 304ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में बिल्डर हरीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिल्डर ने निर्माण कार्य के लिए एमसीडी से आवश्यक अनुमति ली थी।
मौके पर मौजूद श्रमिकों ने कहा कि शेख शाह आलम अगस्त में अपनी बेटी की शादी के लिए सोमवार 31 जुलाई की सुबह बिहार जाने की प्लानिंग कर रहे थे।
#WATCH | Delhi: A labourer died after falling from the fifth floor of an under-construction building in Malviya Nagar. (30.07)
AAP MLA Somnath Bharti, says, "This is a very sad incident. A labour who came from Bihar to Delhi to earn a living for his family has died...He was… pic.twitter.com/Oe9w6HcTYO
— ANI (@ANI) July 31, 2023
पूरे मामले पर आप विधायक सोमनाथ भारती कहते हैं, "यह बहुत दुखद घटना है। अपने परिवार के लिए जीविकोपार्जन के लिए बिहार से दिल्ली आए एक मजदूर की मौत हो गई है...वह इमारत की पांचवीं मंजिल पर दीवार का प्लास्टर कर रहा था। बिल्डर ने मजदूर को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की है। इस हादसे के पीछे खामियां उजागर होती हैं।''
5 बेटियां और एक बेटा का पिता था मृतक
मृतक के बारे में बात करते हुए, पास की इमारत में काम करने वाले मुहम्मद जरीफ ने कहा, ''उसकी पांच बेटियां और एक बेटा है और वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उन्हें सोमवार सुबह ट्रेन पकड़नी थी क्योंकि कुछ दिनों में उनकी एक बेटी की शादी होने वाली है।"
उन्होंने कहा, "हम बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शाह आलम के परिवार के लिए वित्तीय सहायता की मांग करते हैं ताकि उनकी बेटी की शादी योजना के अनुसार हो सके।"
हालांकि, आलम के सहयोगियों ने दावा किया कि मजदूरी का भुगतान न होने के कारण एक मजदूर संघ ने लगभग दो महीने पहले साइट पर निर्माण कार्य रोक दिया था।
जनवरी से मार्च तक इमारत में काम करने वाले गुल मुहम्मद ने कहा, "इमारत के सामने के हिस्से को सील कर दिया गया था, लेकिन इमारत के पीछे निर्माण कार्य चल रहा था।"












Click it and Unblock the Notifications