Delhi: दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी, 1 महिला की मौत, 8 घायल
दिल्ली में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां के द्वारका सेक्टर 12 में एक निर्माणाधीन इमारत अचानक गिर गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वहां करीब 30 श्रमिक काम कर रहे थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। बिल्डिंग में मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में हुए हादसे के बाद तेजी से चलाए गए रेस्क्यू में अधिकतर श्रमिकों को बचा लिया गया। हादसे में कई श्रमिकों को गंभीर चोटें आईं। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा द्वारका के सेक्टर 12 में हुआ। यहां एक भवन बन रहा था। जिसकी छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं।

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम भेजी गई है। वहीं हादसे में मृतक महिला के पति बयान सामने आया है।
Recommended Video
मृतक महिला के पति संतोष ने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा, "जब दीवार गिरी तो हम यहां काम कर रहे थे...मेरी पत्नी की मौत हो गई। वह भी वहीं काम कर रही थी। घटना शाम करीब 6 बजे की है। मेरी पत्नी की मौत हो गई। हादसे के वक्त करीब 25-30 लोग काम पर थे। शव को उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। करीब 8-10 लोग घायल हुए हैं। हम क्या कर सकते हैं?... सरकार न्याय की उम्मीद है।"












Click it and Unblock the Notifications