Delhi ka Mausam: दिवाली में आज भी प्रदूषण चरम में, पटाखे जले तो स्थिति हो जाएगी खतरनाक
Delhi ka Mausam Today: देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि शुक्रवार को हुई बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी आई है लेकिन अभी भी काफी स्थिति सुधरी नहीं है। आज भी यहां पर प्रदूषण काफी उच्च स्तर पर है। यहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 204 दर्ज किया गया है। जो कि खराब श्रेणी में ही आता है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगर आज दिल्ली में आतिशबाजी हुई तो राजधानी की हालत काफी खराब हो सकती है और यहां पर स्मॉग की परत कई दिनों तक छा सकती है। इसलिए लोगों से अपील की जा रही है को वो दिवाली पर आतिशबाजी ना करें।
सभी को एहतियात बरतने की जरूरत
मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दो दिनों तक यहां के मौसम में इसी तरह का दौर जारी रहेगा इसलिए सभी को एहतियात बरतने को कहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 298 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 284 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 285 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 276 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -285 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 227 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 286 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर नोएडा, गाजियाबाद का भी AQI पहले से कुछ बेहतर है लेकिन स्थिति अभी भी खराब ही है नोएडा में AQI 278 और गाजियाबाद में भी 221 है। आज नोएडा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है।
दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में आज हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है तो वहीं पूर्वोत्तर में आज बरसात हो सकती है इसलिए चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications