Delhi Pollution: प्रदूषण की चपेट में देश का 'दिल', AQI आज भी खराब, जानिए कैसा रहेगा मौसम?
Delhi ka Mausam: देश का 'दिल' यानी की दिल्ली इस वक्त बुरी तरह से प्रदूषण की चपेट में हैं, लोगों का यहां सांस लेना मुश्किल हो रहा है। धुंध की एक मोटी चादर दिल्ली पर छाई हुई है। तमाम कोशिशों के बावजूद हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि मंगलवार के बाद से यहां के हालात बदलेंगे लेकिन आज भी कोई परिवर्तन देखने को यहां नहीं मिल रहा है।

आज भी यहां का AQI 450 से ऊपर चल रहा है। हालांकि दिन में मौसम ड्राई होने और धूप निकलने से लोगों को राहत है लेकिन इसके बावजूद प्रदूषण यहां पर गंभीर समस्या बना हुआ है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 499 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 495 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 498 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 496 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -498 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 493 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 497 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर नोएडा, गाजियाबाद का भी AQI काफी खराब है। नोएडा में AQI 432 और गाजियाबाद में भी 445 है। आज नोएडा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है।
दक्षिण में कल से बादल बरस रहे हैं
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में कल से बादल बरस रहे हैं। तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं और इसलिए कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
कुछ इलाकों में हल्की बरसात होने के आसार
तो वहीं पहाड़ों पर मौसम फिलहाल साफ है, हिमाचल के कुछ इलाकों में हल्की बरसात होने के आसार हैं। तो वहीं उत्तर भारत जैसे बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, में मौसम शुष्क और ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम ड्राई रहेगा जबकि सिक्किम, मणिपुर में हल्की बारिश और मिजोरम में मौसम साफ रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications