Delhi Pollution: दिल्ली में पड़ने लगी है सर्दी लेकिन AQI आज भी काफी खराब, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दी पड़ने लगी है, अब लोगों के घर रजाई निकल गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। आज सुबह भी दिल्ली में धुंध देखी गई है और आज भी राजधानी में सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

Delhi ka Mausam Today

दिल्ली का AQI आज भी काफी गंभीर श्रेणी में है और इसी वजह से लोगों को सांस लेने में सुबह दिक्कत हो रही थी। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में धूप निकलेगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी और आज यहां पर अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यहां का AQI 400 के पार चल रहा है

आज भी यहां का AQI 400 के पार चल रहा है। आने वाले दिनों में यहां पर स्थिति और भी गंभीर होने के आसार हैं क्योंकि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी वैसे-वैसे प्रदूषण भी बढ़ेगा। फिलहाल दिल्ली के प्रदूषण में फिलहाल कोई अंतर नहीं दिख रहा है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 412 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 455 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 429 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 418 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -419 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 394 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 429 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर नोएडा में AQI 325 और गाजियाबाद में भी 376 है। आज नोएडा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है। जबकि दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु और कर्नाटक और आंध्रा में भी हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि उड़ीसा नें एक तूफान की आशंका बनती दिख रही है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक प्रेशर बनता दिख रहा है तो वहीं पूर्वोत्तर में बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+