Delhi ka Mausam: सर्दी ने तोड़ा दिल्ली में 13 साल का रिकॉर्ड, AQI भी खराब, जानिए कब मिलेगी राहत?
Delhi Weather Updates News in Hindi: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत अभी भी ठंड से कांप रहा है, जनवरी का महीना खत्म होने के है लेकिन सर्दी जाने का नाम ही नहीं ले रही है। कोहरे और शीतलहर ने आम लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है।

तो वहीं दूसरी ओर बुधवार को हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में सर्दी और नमी और बढ़ा दी है। आज भी यहां पर कोल्डवेव और कोहरे का 'येलो अलर्ट 'जारी है।
टूटा 13 साल का रिकॉर्ड
Recommended Video
इस बार दिल्ली में जितनी ठंड पड़ी है उतनी तो पिछले 13 सालों में नहीं पड़ी है। आईएमडी के मुताबिक जनवरी के 25 दिनों में 5 कोल्ड डे और 5 कोल्डवेव डे घोषित हो चुके हैं, इतनी सर्दी पिछले 13 सालों में नहीं देखी गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण वहां बारिश हो रही है
पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण वहां बारिश हो रही है लेकिन इसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। आज भी दिल्ली में कोहरे के कारण ट्रेनें और विमान सेवाएं काफी प्रभावित हैं।
दिल्ली आने वाली करीब 18 ट्रेनें कोहरे का कारण लेट हैं तो वहीं कई विमान सेवाएं भी विलंब से तल रही हैं, आज यहां सुबह न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तो वहीं यहां पर अधिकतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते से यहां सर्दी कम होने के आसार दिख रहे हैं।
आज भी दिल्ली में सुबह AQI 300 से ऊपर ही था। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 319 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 341 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 371AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 365 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -341 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 347 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -319 AQI
- आनंद विहार-318 AQ
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है। लोगों को मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर आज भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी, कई स्थानों पर आरें अलर्ट जारी है। जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम ड्राई है जबकि पूर्वोत्तर में हल्की बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications