Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कोहरे का 'कोहराम', ट्रेनें रद्द, उड़ानें भी प्रभावित, सर्दी ने दिखाया रौद्र रूप
Mausam ki Jankari Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी का रौद्र रूप जारी है। राजधानी में घना कोहरा छया हुआ है, जिसके कारण यातायात प्रभावित है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो वहीं बहुत सारी ट्रेनें निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट चल रही हैं।

जबकि कोहरे की वजह से कई फ्लाईट भी अपने टाइम से काफी लेट हैं, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। आपको बता दें कि IGI एयरपोर्ट पर इस वक्त सिर्फ 50 मीटर विजिबिलिटी है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है वो अपनी फ्लाइट्स के बारे में जानकारी लेकर ही घर से निकलें।
20 से अधिक ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित
तो वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली 20 से अधिक ट्रेनों को 1 से 6 घंटे तक की देरी का सामना करना पड़ा रहा है। हज़रत निज़ामुद्दीन, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार पर प्लेटफार्म और वेटिंग रूम में ट्रेन का इंतजार करते हुए यात्रियों को देखा जा सकता है।
मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से इस वक्त मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
साल 2023 के अंतिम दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आईएमडी का कहना है कि साल 2023 के ये अंतिम दिन कड़ाके की ठंड के साथ ही बीतेंगे और यहां पर पारा लुढ़केगा।
न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस
आज यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 337 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 359 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 371 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 335 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -331 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 352 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -347 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ आज भी दक्षिण में बरसात हो सकती है। तमिलनाडु में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में भी मौसम बदरी वाला रहेगा। बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी बरसात हो सकती हैं।
एमपी में मौसम ठंडा और कोहरे वाला रहेगा
जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम ठंडा और कोहरे वाला रहेगा। मौसम विभाग ने यहां पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज बर्फबारी होगी जिसके लिए अलर्ट जारी है। कश्मीर के कई स्थानों में पारा शून्य के नीचे चल रहा है इसलिए मौसम विभाग ने सभी को सेहत का ख्याल रखने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications