Delhi Liquor Scam: विजय नायर को कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर। Delhi Liquor Scam: आबकारी नीति घोटाले के चलते दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार लगातार घेरे में है। इस मामले में आरोपी विजय नायर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौर करने वाली बात है कि विजय नायर आम आदमी पार्टी की कम्युनिकेशन के रणनीतिकारों में शामिल था। जांच एजेंसी का दावा है कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस भ्रष्टाचार में विजय नायर शामिल है। इससे पहले नायर को 6 अक्टूबर तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा गया था। सीबीआई ने जब नायर की हिरासत की मांग की थी तो नायर के वकील ने इसपर कोई आपत्ति नहीं की, जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विजय नायर को सीबीआई ने 27 सितंबर को गिरफ्तार किया था। नायर को दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं। सूत्रों का कहना है कि नायर मुख्य षड़यंत्रकारियों में से एक था। सीबीआई ने इस मामले में विजय नायर की 7 दिन की हिरासत की पहले मांग की थी। 21 अगस्त को सीबीआई ने 8 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था, ये लोग कथित तौर पर दिल्ली की शराब नीति घोटाले में शामिल थे। जिसमे विजय नायर का नाम भी शामिल था। जांच एजेंसियों का कहना था कि 19 अगस्त तक विजय नायर लापता था।
Recommended Video
बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाले में सबसे पहली गिरफ्तारी सीबीआई ने विजय नायर की ही की थी। सीबीआई विजय की कंपनियों की भी जांच कर रही है। विजय की कंपनी ओनली मच लाउडर, बैबलफिश व मदरवियर की जांच कर रही है। सीबीआई ने जब विजय को कोर्ट में पेश किया था को कहा था कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विजय दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का काफी करीबी है। हालांकि मनीष सिसोदिया ने इस पूरे घोटाले से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications