पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, कोर्ट ने कहा- CCTV फुटेज रखे जाएं सुरक्षित
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सुरक्षाकर्मियों पर कथित रूप से कोर्ट परिसर में दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। मामले में जांच के लिए कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने का आदेश दिया।

Delhi Liquor Policy: दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथिक घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia in jail) ने सुरक्षाकर्मियों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। सिसोदिया के वकील ने कोर्ट में कहा कि आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व डिप्टी सीएम के साथ मारपीट की गई है। इस संबंध में दिए आवेदन को गंभीरत से लेते हुए कोर्ट ने 23 मई के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने आदेश दिया है।
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया की कानूनी टीम ने गुरुवार (01 जून) को एक आवेदन दायर किया। जिसमें आरोप लगाए गए कि अदालत परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने अदालत के अंदर उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को अदालत में एक अर्जी दायर कर सिसोदिया को केवल वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने की अनुमति मांगी थी। पुलिस ने इसके पीछे तर्क दिया कि अगर अदालत के गलियारों में सिसोदियों को लाया गया तो आम आदमी पार्टी के समर्थकों और मीडियाकर्मियों के जमा होने से 'अफरा-तफरी' की स्थिति बन सकती है।
दिल्ली पुलिस के तर्क और मनीष सिसोदिया की ओर से लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोार्ट ने विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने स्पष्ट किया कि जब तक अर्जी पर फैसला नहीं हो जाता सिसोदिया को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही अदालत में पेश किया जाएगा और अदालत में व्यक्तिगत पेशी नहीं होगी। गुरुवार को भी सिसोदिया की पेशी कोर्ट के लॉकअप से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कराई गई। इसके साथ ही कोर्ट ने 01 जून को उनके साथ दुर्व्यहार के आरोपों पर कोर्ट परिसर के सीसीटीव फुटेज को सुरक्षित रखने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications