दिल्ली: 'दीया जलाएं, पटाखे न फोड़ें', प्रदूषण को लेकर गोपाल राय ने की अपील
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बारिश और हवा की गति बढ़ने से दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है, जिससे जमा हुए प्रदूषक तत्व बिखर गए हैं।
लेकिन डर बना हुआ है कि अगर आसपास के शहरों के लोगों ने आज पटाखे जलाए तो प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगेगा। मेरा अनुरोध है वे 'दीया' जलाएं और पटाखे न फोड़ें।

प्रदूषण के स्तर में 50 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट- गोपाल राय
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण के स्तर में 50 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली के लोगों से और दिल्ली के आसपास के राज्यों में रहने वाले सभी लोगों से मेरी अपील है कि पटाखे ना जलाएं। पराली की घटनाएं पहले से कम हो रही हैं। सबके सामूहिक और सक्रिय प्रयास से इसपर लगाम लगाना आसान होगा।
'दीये जलाकर दिवाली को भव्य तरीके से मनाएं, लेकिन पटाखे फोड़कर इसे मुश्किल न बनाएं'
गोपाल राय ने कहा कि मैं दिल्ली और दिल्ली के आसपास के इलाकों के लोगों से अपील करता हूं कि दिवाली दीयों का त्योहार है, दीये जलाकर दिवाली को भव्य तरीके से मनाएं, लेकिन पटाखे फोड़कर इसे मुश्किल न बनाएं लोगों को सांस लेने के लिए क्योंकि त्योहार खुशियां फैलाना है।
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से भी सभी उत्तर भारतीय राज्यों को एडवाइजरी दी गई थी। हमने भी एक एडवाइजरी जारी की है ताकि बुजुर्गों और बच्चों को कम प्रदूषण का सामना करना पड़े। फिलहाल पैदल चलने से बचना चाहिए, क्योंकि उस दौरान प्रदूषण का स्तर अधिक होता है। फिलहाल दिल्ली में तेज हवा चल रही है, जो अच्छी बात है क्योंकि दूसरे राज्यों से आने वाला प्रदूषण दिल्ली से छंट रहा है और AQI के अंदर गिरावट है।
यह भी पढ़ें- 'दिये जलाओ, पटाखे नहीं' अभियान की गोपाल राय ने की शुरुआत, प्रदूषण कम करने में जनभागीदारी जरूरी












Click it and Unblock the Notifications