'दिये जलाओ, पटाखे नहीं' अभियान की गोपाल राय ने की शुरुआत, प्रदूषण कम करने में जनभागीदारी जरूरी
Delhi News: राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जनजागरूकता के लिए एक नया अभियान शुरू किय है। गोपाल राय ने 'दिये जलाओ, पटाखे नहीं' अभियान की शुरुआत की। साथ ही कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए जनभागीदारी जरूरी है।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ये अभियान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चलाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 'दिये जलाओ, पटाखे नहीं' अभियान की शुरुआत सिविल लाइंस स्थित अपने घर में दीये जला कर की। इस दौरान उन्होंने लोगों को दीये के साथ दिवाली मनाने की अपील की।

साथ ही, कहा कि दीये जलाएं-पटाखे नहीं अभियान का उद्देश्य लोगों को पटाखे जलाने से रोकना है और लोगों को दीये के साथ दिवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिवाली के अवसर पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण से दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित हो जाती है और यह प्रदूषण बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत ही घातक होता है।
इस दौरान उन्होंने आपसपास के शहरों के लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे दिवाली के दौरान दीपक जलाएं और मिठाइयां बांटें, लेकिन पटाखे न जालाएं। जिससे दिवाली केअगले दिन भी प्रदूषण का स्तर अच्छा रहेगा। कहा कि शुक्रवार सुबह हुई बारिश और हवा चलने से प्रदूषण में काफी कमी आई है।
दिल्ली में पटाखे जलाने पर लगा बैन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लोगों को जागरूक करने का यह अभियान दीपावली तक चलेगा और इस अभियान में जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि दिवाली के अवसर पर पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और पटाखे जलाने पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है।
हरियाणा और यूपी के पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यूपी और हरियाणा के परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर दिल्ली से होकर गुजरने वाले वाहनों पर रोक लगाने को कहा है। मंत्री राय ने यूपी-हरियाणा के परिवहन मंत्रियों को पत्र लिखकर वाहनों को ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरीफेरल से डायवर्ट करने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications