दिल्ली के करावल नगर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पत्नी और 2 बेटियों की हत्या कर फरार हुआ शख्स, क्या है मामला?
Delhi Karawal Nagar triple murder: राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। घरेलू विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया, जबकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका पत्नी जय श्री से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर प्रदीप ने पहले पत्नी जय श्री की हत्या कर दी, फिर अपनी 7 साल और 5 साल की दो बेटियों को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद प्रदीप घर से फरार हो गया और उसकी तलाश में पुलिस ने चारों ओर दबिश देना शुरू कर दिया है। फिलहाल हत्या की वजह का पता लगाने और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सके। पुलिस का मानना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इस वारदात ने न सिर्फ करावल नगर बल्कि पूरे दिल्ली-एनसीआर को हिला कर रख दिया है।
ये भी पढ़ें Delhi Crime News: कौन है ये पाखंडी साधु? 10 साल बाद पत्नी से मिलने पहुंचा, हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला!












Click it and Unblock the Notifications