Delhi ka Mausam: यमुना आज भी उफान पर, जानिए आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का उलटफेर जारी है, कभी गर्मी और कभी बरसात से लोग परेशान हो गए हैं तो वहीं यमुना का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आज भी सुबह यमुना उफान पर ही है, जिससे एक बार फिर से लोगों को यहां पर बाढ़ का खतरा सता रहा है।

 Delhi ka Mausam

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज पूरे दिन राजधानी और आस-पास इलाकों में हल्की बारिश होगी और मौसम गीला ही रहेगा।, मौसम का ये हाल 20 अगस्त तक जारी रहेगा, बारिश के दौरान हल्की से तेज हवाएं भी चलेंगी। आज यहां पर अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा। वैसे इन दिनों दिल्ली की हवा में काफी सुधार है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

Recommended Video

    Delhi ka Mausam: यमुना आज भी उफान पर
    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 132 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 125 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 137 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 141 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -139 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 141 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 128 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

    कुछ स्थानों पर रेड अलर्ट जारी

    तो वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी है, आज भी यहां के कुछ स्थानों पर रेड अलर्ट जारी है।तो वहीं तेलंगाना में अगले दिनों और उसके बाद हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ, पंजाब में जमकर बारिश हो सकती है।

    यहां भी हो सकती है बारिश

    जबकि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और दक्षिण भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप में आज भारी बारिश हो सकती है, जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु में भी बारिश देखने को मिलेगी इसलिए अलर्ट जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+