Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज भी रहेगा मौसम भीगा-भीगा, जानिए Weather Updates

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त मौसम का उलटफेर जारी है, गर्मी और उमस की मार झेल रही दिल्ली को गुरुवार को हल्की बारिश हुई है, जिसकी वजह से लोगों को राहत मिली है और आज भी हल्की बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा और इस दौरान हल्की हवाएं भी चलेंगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

Delhi ka Mausam

आज यहां पर अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा तो वहीं अगले हफ्ते से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वैसे इन दिनों दिल्ली की हवा में काफी सुधार है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 135 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 128 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 157 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -136 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 146 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 126 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।

पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश हो सकती है

दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज यूपी, राजस्थान , पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश हो सकती है। पंजाब में यलो अलर्ट जारी है। तो वहीं उत्तराखंड में आ़ज भी मौसम खराब रहेगा, जिसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। यहां के हल्द्वानी और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है तो यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कश्मीर में भी आज हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में आज बारिश हो सकती है इसलिए चेतावनी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+