Delhi Ka Mausam: दिल्ली में अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Ka Mausam: गर्मी से उबल रही दिल्ली में शुक्रवार शाम को अचानक से मौसम करवट ली है, इस वक्त वहां तेज़ हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आपको बता दें कि शाम 5बजे के आस-पास दिल्ली-एनसीआर में अचानक से मौसम चेंज हुआ और धूल भरी आंधी चलने लगी और एकदम से बरसात हो गई, जिसने चुभती गर्मी से दुखी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने इस बारे में पहले ही ऐलान किया था कि आज शाम को मौसम में बदलाव होगा। इस वक्त दिल्ली और एनसीआर में बिजली कड़क रही है और बारिश की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक भी स्लो हो गया है।

Delhi Ka Mausam

गौरतलब है कि दिल्ली में AQI भी काफी खराब है, बारिश की वजह से निश्चित रूप से इसकी आबोहवा में सुधार होगा, मौसम विभाग ने यहां पर खराब हवा के लिए 20 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

'तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है'

मालूम हो कि आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 'दिल्ली में आज हल्की बारिश की उम्मीद है और इसके कारण तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जो कि अब 41 डिग्री तक पहुंच चुका है।'

5 दिनों तक गरज और तेज़ हवाओं के साथ-साथ बारिश जारी

उन्होंने कहा कि 'अगर देश के दक्षिणी हिस्सों के मौसम की बात करें तो हमें अगले 5 दिनों तक गरज और तेज़ हवाओं के साथ-साथ बारिश जारी रहने की उम्मीद है। मध्य भारत में गरज और तेज़ हवाओं का दौर जारी रहेगा, देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहेगी, देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ बारिश की गतिविधि होने की उम्मीद है और लू चलेगी, पूर्वी हिस्सों में गर्म और आर्द्र तापमान की उम्मीद है।'

कर्नाटक में आईएमडी ने चेतावनी जारी की

केवल दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में आज हल्की बरसात हो सकती है, बांदा, चित्रकूट, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर में भी शनिवार से बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बारिश के भी आसार हैं इसके लिए अलर्ट जारी है। कर्नाटक और तमिलनाडु में भी हल्की बरसात का अनुमान है और इसके लिए आईएमडी ने चेतावनी जारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+