Delhi Ka Mausam: खतरे के निशान से ऊपर यमुना, लोग परेशान, क्या आज होगी बारिश?

Delhi Weather Updates: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। आज सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर डेंजर मार्क के ऊपर 205.81 मीटर दर्ज किया गया जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि आज दिल्ली में बहुत हल्की ही बारिश होने के आसार है लेकिन यहां पर दिनभर बादल छाए रहेंगे जिसके कारण लोगों को गर्मी, नमी और उमस का सामना करना पड़ेगा। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है।

Delhi Weather

बता दें कि दिल्ली में पिछले हफ्ते आई बाढ़ के बाद से अब राजधानी में मलेरिया, डेंगू का खतरा मंडरा रहा है, जिसकी वजह से लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा गया है। ऐसे में एक बार फिर से यमुना का लेवल बढ़ना लोगों के लिए मुसीबत का सबब हो सकता है। वैसे बरसात की वजह से भले ही दिल्ली में मौसम में उतार-चढ़ाव हो लेकिन यहां का प्रदूषण कम हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 172 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 112 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 134 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली 167 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 119 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 135 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं।

महाराष्ट्र और गुजरात में रेड अलर्ट जारी

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि आज भी महाराष्ट्र और गुजरात में रेड अलर्ट जारी है। आईएमडी के मुताबिक आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। हिमाचल और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी

तो वहीं पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं दक्षिण में भी जमकर बरसात होने के आसार हैं। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में भारी बारिश हो सकती है इसलिए कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+