Delhi ka Mausam: दिल्ली के मौसम में उलटफेर जारी, क्या आज होगी बरसात?
Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में लोग गर्मी और उमस से परेशान है, हालांकि बुधवार को हुई हल्की बारिश से दिल्लीवासियों को फौरी राहत मिली है, आज भी सुबह से राजधानी में आंशिक बादल छाए हुए हैं इसलिए गर्मी और उमस पहले से कम है।

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि आज से दिल्ली के मौसम में बदलाव संभव है और 8, 9 और 10 सितंबर को राजधानी में बारिश हो सकती है यानी कि जी 20 समिट में दिल्ली में मौसम काफी अच्छा रहेगा।
राजधानी की हवा में सुधार हुआ है
आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं , हालांकि पिछले महीने लगातार हुई बारिश के कारण फिलहाल राजधानी की हवा में सुधार हुआ है, जो कि राहत की खबर है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 135 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 123 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 142 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 137 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -131 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 172 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 123 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
तो वहीं दूसरी ओर साउथ में मौसम बिगड़ा हुआ है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश हो रही है, इन जगहों पर आज भी अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आज भी येलो अलर्ट जारी है तो वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ और यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी है जबकि कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आज मौसम खिला-खिला रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications