Delhi Weather:अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश और हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन, जानिए IMD का अपडेट
Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त मौसम बदल गया है, हिमाचली श्रेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से इस वक्त वहां पर बारिश और बर्फबारी हुई है, जिसके कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। राजधानी में इस वक्त ठंडी हवाएं चल रही हैं, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी अब ऐसे ही मौसम का हाल रहने वाला है और लोगों को अब ज्यादा सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है। तो वहीं दिल्ली से सटे नोएडा-गाजिबाद में बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। फिलहाल बारिश होने की वजह से प्रदूषण में कमी आएगी, जो कि आज भी काफी गंभीर श्रेणी में है। आज भी यहां पर AQI 300 के पार ही है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 311 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 334 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 327 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 328 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -312 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 325 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 327 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
आज नोएडा में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर तमिलनाडु में आज भारी बारिश के आसार हैं इसलिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, जबकि कर्नाटक और आंध्रा के कुछ जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है।
मध्य महाराष्ट्र में बारिश की संभावना दिख रही
कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश की संभावना दिख रही है जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी-छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई और असम-मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं हिमाचल-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications