Delhi ka Mausam: दिल्ली में उमस चरम पर, क्या बरसेंगे बादल? जानिए Weather Updates

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त उमस चरम सीमा पर है। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि आज से लेकर अगले 6-7 दिनों में अब ड्राईफेज रहेगा, जिसकी वजह से अब यहां एक हफ्ते के करीब कम बारिश होने के आसार हैं और मंगलवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन बरसात नहीं होगी।

Delhi ka Mausam

आज यहां अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा तो वहीं 12 और 13 अगस्त के बाद यहां पर मौसम में परिवर्तन होगा और उमस कम होने के आसार हैं।वैसे पिछले दिनों बहुतायत में हुई दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 132 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 122 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 121 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 153 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -138 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 141 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 125 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज भारी बारिश होने के आसार

दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज यूपी, राजस्थान और हरियाणा में भी आज भारी बारिश होने के आसार हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के कई जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है तो वहीं असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो महराष्ट्र में हल्की बारिश और एमपी-बिहार में तगड़ी बारिश हो सकती है जबकि दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हल्की बारिश के होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+