Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम साफ, क्या अब नहीं होगी बरसात?

Delhi Weather Updats: देश की राजधानी दिल्ली में अब मौसम साफ हो गया है और अब यहां पर मौसम ड्राई रहने के ही आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में गिरावट भी शुरू होगी। फिलहाल आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में काफी कमी आई है।

Delhi ka Mausam

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 122 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 179 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 133 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 128 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -117 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 121 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 109 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

दिल्ली का जहां ये हाल है, वहीं दूसरी ओर देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक आज यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ मे अच्छी-खासी बरसात हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात और राजस्थान भी मध्यम बारिश के आसार हैं।

आंध्रा और तेलंगाना में बरसात हो सकती है

तो वहीं उत्तराखंड और हिमालच में हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर कश्मीर-लद्दाख में भी मौसम साफ रहेगा लेकिन दक्षिण में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है क्योंकि आाज कर्नाटक और तमिलनाडु भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं आंध्रा और तेलंगाना में बरसात हो सकती है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

मानसून वापसी के मौड में

इस वक्त मानसून वापसी के दौर में है इसलिए आईएमडी ने कहा है कि ये अब जहां-जहां से गुजरेगा वहां पर जमकर बरसात होगी लेकिन अक्टूबर के पहले वीक में इसकी पूरी तरह से विदाई हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+