Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR में उमस चरम पर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का उलटफेर जारी है, कभी गर्मी, कभी उमस ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। आज भी राजधानी में हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे उमस और नमी लोगों को काफी तंग कर सकती है।

 Delhi ka Mausam

भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि आने वाला पूरा हफ्ता अब दिल्ली-एनसीआर में गीला-गीला ही रहने वाला है फिलहाल आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के करीब रह सकता है और पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।

Recommended Video

    Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR में उमस चरम पर

    यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे

    तो वहीं दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे बना हुआ है। आज सुबह 7 बजे जलस्तर 203.92 मीटर दर्ज किया गया है, जो कि एक बहुत बड़ी राहत की बात है। वैसे इन दिनों दिल्ली की हवा में काफी सुधार है।

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 131 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 127 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 139 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 141 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -132 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 141 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 123 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

    यूपी में आज हल्की बारिश होने के आसार

    जहां राजधानी का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर यूपी में आज हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका बनी हुई है। आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ, पंजाब में जमकर बारिश हो सकती है जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और दक्षिण भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।

    चेतावनी जारी की गई है

    तो वहीं साउथ में एक बार फिर से बरसात का दौर शुरू हो सकता है। कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में आज भी जमकर बारिश होने के आसार हैं,इसलिए चेतावनी जारी की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+