Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR में बरसे बादल, मिली उमस से राहत, जानिए Weather Updates
Delhi Weather Updates in Hindi: दिल्ली-एनसीआर की सुबह आज बारिश के साथ हुई है, जिसके कारण लोगों को उमस और चुभन से राहत मिली हुई है। अभी भी राजधानी में बादलों का डेरा है और आज पूरे दिन यहां पर मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा और 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज पूरे दिन पहले से ही बारिश की आशंका को व्यक्त किया था और इसलिए उसने यहां पर Yellow Alert जारी किया था।

आईएमडी का कहना है कि यहां पर अब 6 अगस्त तक तगड़ी बारिश होगी फिलहाल आज अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
Recommended Video
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 156 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 135 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 129 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 154 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -138 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 137 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 129 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने के आसार हैं।
भारी बारिश होने के आसार
दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज यूपी, राजस्थान और हरियाणा के कई स्थानों पर भी इसी तरह का मौसम रहेगा और बारिश होगी तो वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश होने के आसार हैं, तो वहीं ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।
भारी बारिश की चेतावनी जारी
तो वहीं अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं असम में आज भी भारी बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications