Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम फिर लेगा करवट, क्या होगी बारिश?
Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार-रविवार को हुई बारिश के बाद से मौसम सुहाना हो गया है। राजधानीवासियों को उमस से राहत मिली है तो वहीं आज भी मौसम में गर्मी नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने फिलहाल आज दिल्ली में बारिश ना होने का अंदेशा व्यक्त किया है लेकिन शाम तक हल्की फुहार यहां पर देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां पर एक हफ्ते तक बारिश बस रहने वाली है और इसके बाद मौसम सर्द होने लगेगा और अचानक से मौसम करवट लेगा। फिलहाल आज यहां अधिकतम तापमान 37 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
सितंबर में 100 एमएम से कम बारिश
आपको बता दें कि दो साल बाद सितंबर में 100 एमएम से कम बारिश यहां देखने को मिली है और लोगों को उमस झेलनी पड़ी है। हालांकि बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में काफी कमी आई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 101 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 121 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 121 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 111 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -112 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 111 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 109 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
दिल्ली का जहां ये हाल है, वहीं दूसरी ओर देश के दूसरे कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं। यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज भी बरसात का दौर जारी रहेगा।
हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका
उत्तराखंड-हिमाचल और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका बनी हुई है जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक और केरल में मध्म बारिश और हिमाचल, कश्मीर में तेज बरसात हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications