Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम रहेगा भीगा-भीगा, जानिए मौसम का अपडेट
Delhi Weather Updates in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है और लोगों को उमस से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने अपडेट में कहा है कि आज भी पूरे दिन राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

आईएमडी का कहना है कि अगला हफ्ता भी पानी से सराबोर ही रहने वाला है केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि आस-पास के इलाकों में भी जमकर बारिश होने वाली है। फिलहाल आज बारिश के साथ-साथ हल्की हवाएं भी चलेंगी।
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा
आईएमडी का कहना है कि यहां पर आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 134 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 131 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 125 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 153 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -131 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 138 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 122 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने के आसार हैं।
यहां पर होगी हल्की से मध्यम बारिश
दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज यूपी, राजस्थान और हरियाणा में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी तो वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश का दौर जारी रहेगा। जबकि असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो महराष्ट्र में हल्की बारिश और एमपी-बिहार में तगड़ी बारिश हो सकती है जबकि दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी हल्की से तेज बरसात होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications