Delhi ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में आज रहेगा मौसम खराब, जानिए Weather Updates

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में आज पूरे दिन मौसम गीला रहेगा, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज पूरे दिन राजधानी और आस-पास इलाकों में हल्की बारिश होगी और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे, मौसम का ये हाल 16 अगस्त तक जारी रहेगा।

Delhi ka Mausam:

फिलहाल बरसात के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, बारिश के दौरान हल्की से तेज हवाएं भी चलेंगी। आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहेगा। वैसे इन दिनों दिल्ली की हवा में काफी सुधार है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 139 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 123 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 138 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 149 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -137 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 142 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 128 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है तो वहीं आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ, पंजाब में जमकर बारिश हो सकती है ।

Recommended Video

    Delhi ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में आज रहेगा मौसम खराब

    इन जगहों पर होगी भारी बारिश के आसार

    जबकि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और दक्षिण भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में आज भी जमकर बादल बरसेंगे इसलिए चेतावनी जारी की गई है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+