Delhi ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर पर मेहरबान इंद्रदेव, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली पर इस वक्त इंद्र देवता मेहरबान हैं, पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली हुई है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज और कल यहां पर मौसम का यही हाल रहने वाला है।

Delhi ka Mausam

आज सुबह से दिल्ली -एनसीआर में काले बादल छाए हुए हैं। फिलहाल भीगा-भीगा मौसम लोगों को अच्छा जरूर लग रहा है लेकिन ये बहुत सारी बीमारियों को भी साथ लेकर आया है इसलिए सभी को सेहत के प्रति सतर्क रहने की काफी जरूरत है।

मानसून 18 सितंबर के बाद से कमजोर हो जाएगा

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 18 सितंबर के बाद से यहां पर कमजोर हो जाएगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी आएगी।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 129 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 135 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 133 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -125 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 153 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 122 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

आज यूपी में फिर से बारिश होने के आसार है,जिसके लिए अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब ही रहेगा इसलिए यहां के कई इलाकों में येलो अलर्ट तो वहीं दूसरी ओर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक और केरल में मध्यम बारिश होने के आसार हैं और इसलिए यहां पर चेतावनी जारी की गई है, यहां पर शाम से रात के बीच बारिश होने के आसार हैं।

हल्की बरसात होने के आसार हैं

तो वहीं हिमाचल में आज भी मेघ बरसेंगे, तो वहीं कश्मीर में हल्की बरसात होने के आसार हैं तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+