Delhi ka Mausam: गुलाबी ठंडक की गिरफ्त में राजधानी लेकिन आबो-हवा खराब, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में हल्की ठंड शुरू हो गई है। सुबह-शाम यहां पर गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि अब आने वाले दिनों में यहां पर पारा तेजी से गिरेगा। हालांकि आज यहां मौसम शुष्क रहेगा और यहां पर बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनताम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हालांकि दिल्ली की आबोहवा इस वक्त बिगड़ी हुई है। आज भी सुबह का AQI 256 के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले पांच दिनों तक में अब कोहरा भी देखने को मिलेगा। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 257 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 259 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 289 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 298 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -287 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 267 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 292 AQI
यह भी जानिए
- जीरो से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर चक्रवाती तूफान की वजह से केरल में अगले चार दिनों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस तूफान का असर कर्नाटक, तमिलनाडु पर भी पड़ेगा इसलिए यहां पर भी बारिश होने के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी
यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार में भी हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शु्ष्क और मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी है और उत्तराखंड में बरसात होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications