Delhi Ka Mausam: 'यमुना का तांडव जारी, सड़कों पर कमर तक पानी', जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?
Delhi Weather Updates: देश का दिल यानी दिल्ली इस वक्त भारी बारिश की मार सह रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिसकी वजह से दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिसने लोगों के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। आज यमुना का पानी का राजघाट के समाधि स्थ्ल पर पर भी पहुंच गया है, तो सड़कों पर कमर तक पानी भर गया है इसलिए लोगों के दिल-दिमाग में केवल एक ही सवाल घूम रहा है कि आखिर युमना शांत कब होगी?

हालांकि कल से लेकर अभी तक यमुना के जलस्तर में ज्यादा इजाफा तो नहीं हुआ है लेकिन अभी भी युमना खतरे के निशान से बहुत ज्यादा ऊपर बह रही है।
'फिलहाल यमुना का जल स्तर नहीं बढ़ रहा'
दिल्ली की मंत्री आतिशी का कहना है, "अच्छी खबर यह है कि जल स्तर नहीं बढ़ रहा है, यह कल दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक स्थिर था और अब यह बहुत धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन यह 0.1 मीटर की दर से घट रहा है इसलिए इसमें एक दिन का समय लगेगा।"
Recommended Video
सुरक्षित स्थानों पर लोगों को पहुंचाया गया है
फिलहाल लोगों को तटीय इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अभी भी रेस्क्यू जारी है तो वहीं निचले इलाकों के स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी लोगों से अपील की है कि वो एक-दूसरे की मदद और सहयोग करें।
हल्की बारिश की आशंका-IMD
मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका जताई है तो वहीं आज यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।
मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्बादी
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के पीछे मानसून और पश्चिमी विक्षोभ का मिलना है लेकिन एक दो दिन के अंदर विक्षोभ का असर कम होगा, जिसके बाद हालात सुधरेंगे।
कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया
आपको बता दें कि भारी बरसात के कारण दिल्ली में कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, जिसके कारण कई स्थान पर तगड़ा जाम देखने को मिल रहा है। दिल्ली में कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां कमर तक पानी घुस गया है।
भारी बरसात का अलर्ट जारी
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल, पंजाब, हरियाणा में भी बारिश का उत्पात जारी है। आज भी इन राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में तो बारिश की वजह से जबरदस्त तांडव देखने को मिल रहा है, यहां पिछले तीन-चार दिनों के अंदर बारिश के कारण 91 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं करोड़ों का नुकसान हुआ है।
यहां भी होगी भारी बरसात
तो वहीं आज महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, विदर्भ, आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश होने के आसार हैं इसलिए यहां पर अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications