Delhi ka Mausam: क्या दिल्ली में होगी बारिश या झेलनी पड़ेगी उमस? जानिए Weather Updates
Delhi Weather Updates in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और उमस का उलटफेर जारी है। कभी बरसात और कभी गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि आज और कल दिल्ली में उमस चरम सीमा पर रहेगी और बारिश होने के नगण्य चांस हैं, हां इक्का-दूक्का इलाके में जरूर हल्की बूंदाबादी हो सकती है।

हालांकि 9 अगस्त से एक बार फिर से दिल्ली में बारिश का दौर जारी होगा लेकिन सोमवार और मंगलवार को जरूर मौसम शुष्क रहने वाला है।
आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है
Recommended Video
वैसे दिल्ली में भले ही बारिश होने की उम्मीद आज नहीं है लेकिन इसके आस-पास के इलाकों में जरूर बरसात हो सकती है। आईएमडी का कहना है कि यहां पर आज अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 137 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 129 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 128 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 154 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -137 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 145 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 129 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज भारी बारिश होने के आसार हैं
दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज यूपी, राजस्थान और हरियाणा में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है और लोगों को सचेत रहने के लिए बोला गया है।
भारी बारिश होने की आशंका
तो वहीं असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं एमपी-बिहार में तगड़ी बारिश हो सकती है जबकि दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications