Delhi ka Mausam: दिल्ली की उमस से लोग परेशान, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त उमस चरम सीमा पर है, पहले बरसात और फिर चुभने वाली गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। हालांकि पश्चिमी हवाओं ने जरूर लोगों को राहत दी है। लेकिन आज भी यहां पर बारिश होने के नगणय चांसेज हैं। आईएमडी का ताजा अपडेट कहता है कि दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है और आज पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

आज यहां पर अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा तो वहीं अगले हफ्ते से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वैसे इन दिनों दिल्ली की हवा में काफी सुधार है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 134 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 128 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 125 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 154 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -139 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 143 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 128 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज भारी बारिश होने के आसार
दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज यूपी, राजस्थान और हरियाणा में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हिमाचल और उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश होने के आसार है और इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कश्मीर में भी बारिश हो रही है, जिसके कारण नेशनल हाइवे पर भूस्खलन हुआ है और अमरनाथ यात्रा को रोकना पड़ा है। तो वहीं असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications