Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR में उमस ने किया जीना मुहाल, क्या आज बरसेंगे बादल?

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम की उठापटक जारी है। कभी बेतहाशा बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी से लोग तंग आ चुके हैं। जुलाई में जहां मानसूनी बारिश ने यहां पर तांडव मचाया वहीं अब अगस्त में बारिश ने निराश किया है, जिसके कारण दिल्ली और आसपास इलाकों में नमी का प्रकोप बढ़ गया है।

 Delhi ka Mausam

हालांकि आज पूरे दिन राजधानी में बादलों का डेरा रहेगा लेकिन आज के बाद इस महीने के बाकी बचे दिनों में यहां पर मौसम शुष्क ही रहने वाला है, जिससे लोगों को गर्मी झेलनी ही पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त तक यहां पर मौसम ड्राई ही रहेगा।

औसत से बहुत ज्यादा बारिश हुई

आईएमडी का कहना है कि जून-जुलाई में यहां पर औसत से बहुत ज्यादा बारिश हुई थी लेकिन अगस्त के महीने में अभी तक दिल्ली में 91.8 एमएम बारिश हुई है, जो कि औसत से करीब 42 प्रतिशत कम है इसी वजह से दिल्ली में उमस चरम पर है।

राजधानी की हवा में सुधार हुआ

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लगातार बारिश के कारण फिलहाल राजधानी की हवा में सुधार हुआ है, जो कि एक बड़ी राहत की बात है

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 131 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 128 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 141 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 142 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -131 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 141 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 121 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी

जहां राजधानी का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल और उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की आशंका है, हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट और उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है तो वहीं बिहार में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ, पंजाब में भी आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी है जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश की चेतावानी जारी की गई है, जबकि दक्षिण भारत में भी आज हल्की बरसात हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+