Delhi ka Mausam: दिल्ली के मौसम में फिर उलटफेर, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी का मौसम वैज्ञानिकों के लिए भी पहेली बना हुआ है, कभी बरसात तो कभी उमस ने लोगों को काफी तंग किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी दिल्ली में बारिश नहीं होगी और उसम का सामना लोगों को करना पड़ेगा, हालांकि शाम को कुछ जगहों पर हल्की-हल्की बूंदा-बांदी होने का अनुमान है।

Delhi ka Mausam

आईएमडी ने इससे पहले भी कहा था कि अब आने वाले दिनों में दिल्ली में मौसम सूखा ही रहेगा क्योंकि यहां मानसून की अवधि पूरी हो चुकी है, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लगातार बारिश के कारण फिलहाल राजधानी की हवा में सुधार हुआ है, जो कि एक बड़ी राहत की बात है

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 132 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 129 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 142 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 137 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -132 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 141 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 120 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

आज मौसम हल्की बारिश वाला ही रहेगा

जहां राजधानी का ये हाल है, वहीं दूसरी हिमाचल और उत्तराखंड में भी आज मौसम हल्की बारिश वाला ही रहने वाला है। तो वहीं मानसून इस वक्त ब्रेक पर है लेकिन कल से फिर ये सक्रिय मोड में आ जाएगा और इसी वजह से ओडिशा, आंध्रा और तेलंगाना में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है जिसके लिए पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ और यूपी-बिहार में भी मौसम कभी गर्मी और कभी बरसात वाला ही रहेगा इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+