Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR में उमस ने किया परेशान, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का उठापटक जारी है। कभी गर्मी और कभी बरसात ने लोगों का जीना मुहाल किया है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में बारिश का दौर खत्म हो गया है और अब बस यहां पर हल्की बूंदाबादी देखने को मिलेगी और वो भी दो -तीन दिन बाद समाप्त हो जाएगी लेकिन आज दिल्ली में बादलों का साया रहेगा लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिलेगी।

आईएमडी ने कहा है कि आने वाले दिनों में अब मौसम ड्राई ही रहेगा और लोगों को उमस और गर्मी झेलनी पड़ेगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लगातार बारिश के कारण फिलहाल राजधानी की हवा में सुधार हुआ है, जो कि एक बड़ी राहत की बात है
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 131 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 122 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 142 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 138 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -133 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 141 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 123 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी
जहां राजधानी का ये हाल है, वहीं दूसरी हिमाचल और उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की आशंका है, येलो अलर्ट आज भी जारी है तो वहीं उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं बिहार में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी
पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ, पंजाब में भी आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी है जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश होती है तो वहीं अगले 3 घंटों के दौरान कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications