Delhi ka Mausam: दिल्ली में हुई झमाझम बारिश, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह अचानक से मौसम ने करवट ली है और यहां हल्की बारिश हुई है, जिससे तापमान में कमी आई है और शुक्रवार की सुबह सुहानी हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज और कल द‍िल्‍ली में मध्‍यम बारिश होने की आशंका है, इसलिए उसने गुरुवार से ही यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ था।

Delhi ka Mausam

आज पूरे दिन राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अपने अंतिम पड़ाव में है इसलिए अगल हफ्ते से यहां पर मौसम शुष्क हो जाएगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी

आपको बता दें कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी हुई है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 131 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 128 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 131 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -121 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 152 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 121 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

आज यूपी में फिर से बारिश होने के आसार हैं , जिसके लिए लर्ट जारी किया गया है तो वहीं उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब ही रहेगा इसलिए यहां के कई इलाकों में येलो अलर्ट और कहीं स्थानों में ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक और केरल में मध्यम बारिश होने के आसार हैं और इसलिए यहां पर चेतावानी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर में फिर बरसेंगा बादल

तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का दौर रविवार तक जारी रहने वाला है तो वहीं दिल्ली से लगे पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में आज हल्की बारिश होगी तो वहीं कश्मीर, हिमाचल में भी मध्यम बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है और लोगों को रात में बाहर निकलते वक्त अलर्ट रहने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+