Delhi Ka Mausam: प्रदूषण और गर्मी की चपेट में दिल्ली, AQI पहुंचा 339, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): दिल्ली के मौसम ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। ना तो दिल्ली से प्रदूषण कम हो रहा है और ना ही यहां से गर्मी पूरी तरह से जा रही है। कभी कोहरा, कभी बारिश , कभी गर्मी और कभी सर्दी ने लोगों की नाक में तंग किया हुआ है। आज भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी खराब है। स्मोग की गहरी चादर इस वक्त दिल्ली में छाई हुई है। आज भी यहां का AQI 339 है, जो कि 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है तो वहीं दूसरी ओर नोएडा में AQI 371 और गुरुग्राम में 338 पहुंच गया है।

Recommended Video

    Weather Update | Air Pollution: आज हो सकती है बारिश, सांसों पर संकट के बादल | *News
    Delhi Ka Mausam:

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 341 AQI (बहुत खराब)
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 325 AQI(बहुत खराब)
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 311 AQI (बहुत खराब)
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 361 AQI (बहुत खराब)
    • परपड़गंज - 343 AQI (बहुत खराब)
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 345 AQI (बहुत खराब)
    Delhi Ka Mausam:

    ये है मापदंड

    • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
    • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
    • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
    • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
    • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
    • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
    Delhi Ka Mausam:

    हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश हो सकती है, जिससे प्रदूषण में सुधार होगा। उसने कहा है कि आज यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वक्त दिल्ली में पछुआ हवाएं नहीं बल्कि ईस्टर्न हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से दिल्ली गर्म हो गई है। फिलहाल इस हफ्ते लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा और इसके बाद मौसम शुष्क होगा और सर्दी बढ़ेगी। मालूम हो कि 7 नवंबर को तो दिल्ली का पारा 33.5 डिग्री तक जा पहुंचा था। नंवबर में दिल्ली इतनी गर्म आज से करीब 13 साल पहले हुई थी, जब नवंबर 2001 में पारा यहां 36 डिग्री पहुंच गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+