Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में लुढ़का पारा, कोहरा भी छाया, AQI भी खराब, जानिए मौसम का हाल?

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दी का रौद्र रूप दिखने लग गया है, आज सुबह से ही यहां पर कोहरा छाया हुआ है और तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक हिमाचल में हो रही बारिश की वजह से इस वक्त दिल्ली समेत सभी मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है और आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होगा।

delhi weather update

दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 6.5°C दर्ज़ किया गया तो वहीं आज यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है और शाम को भी हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने यहां पर 25 दिसंबर से पहले बारिश की आशंका व्यक्त की है और अगर बरसात होगी और ज्यादा ठंड बढ़ेगी। अगर प्रदूषण की बात करें तो आज भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से ऊपर ही चल रहा है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 345 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 336 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 328 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 337 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -353 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 374 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -399 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 ग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर आज भी दक्षिण में आज भी बरसात हो सकती है। केरल, तमिलनाडु , कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में मौसम बिगड़ा हुआ है, आज सुबह से यहां पर सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए हैं,यहां ठंडी हवाएं चल रही हैं और हल्की बारिश की आशंका है।

असम और मेघालय में भी हल्की बारिश हो सकती है

तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम आज भी ड्राई रहेगा और तापमान गिरेगा तो वहीं हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी होने की आशंका नजर आ रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+