Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम मारेगा पलटी, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में आज से लेकर अगले 6 दिनों तक मौसम का उलटफेर देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया कि आज से लेकर अगले 6 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है और तेज हवाएं चलेंगी।

Delhi Weather

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अपने अंतिम पड़ाव में है इसलिए बारिश हो रही है, हालांकि महीने के अंत में मौसम शुष्क हो जाएगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।आपको बता दें कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी आएगी।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 133 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 127 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 139 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 134 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -121 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 154 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 123 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

आज यूपी में फिर से बारिश होने के आसार हैं , जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं उत्तराखंड में भी मौसम खराब ही है यहां के कई इलाकों में येलो अलर्ट और कहीं स्थानों में ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आज मध्यम बारिश होने के आसार हैं जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है, यहां पर शाम तक तेज बारिश के आसार हैं।

मानसून अब रिवर्स फेज में

तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आज हल्की बारिश और पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ , कश्मीर, हिमाचल में भी मध्यम बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून अब रिवर्स फेज में हैं इसलिए आने वाले हफ्ते में दक्षिण और पूर्वोत्तर में ज्यादा बरसात देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+