Delhi ka Mausam: राजधानी में मौसम मारेगा पलटी, क्या होगी बारिश?

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में उमस चरम पर है भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि आज ये यहां के कुछ इलाकों में बारिश होगी जिससे थोड़ी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और आज यहां पर हल्की हवाएं भी चल सकती हैं।

Delhi ka Mausam:

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं , हालांकि पिछले महीने लगातार हुई बारिश के कारण फिलहाल राजधानी की हवा में सुधार हुआ है, जो कि एक अच्छी बात है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 136 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 125 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 142 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 134 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -139 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 171 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 122 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

तो वहीं दूसरी ओर साउथ में मौसम बिगड़ा हुआ है। आंध्रा और तेलंगाना में येलो अलर्ट जारी है, हैदराबाद में भारी बारिश हो रही है तो वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलर्ट जारी किया है तो वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ और यूपी-बिहार में भी हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं कर्नाटक-तमिलनाडु में भी बारिश होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+