Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम रहेगा नरम-गरम, जानिए IMD का अपडेट

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी में मौसम का उलटफेर जारी है, पहले बारिश और अब उमस से दिल्लीवासी परेशान हैं लेकिन मौसम विभाग का ताजा अपडेट के मुताबिक आज से दिल्ली में कई जगहों पर बारिश हो सकती है, हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन मंद-मंद हवा की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Delhi ka Mausam:

आज यहां पर अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा तो वहीं अगले हफ्ते से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वैसे इन दिनों दिल्ली की हवा में काफी सुधार हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 132 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 129 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 128 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 155 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -135 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 144 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 123 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।

राजस्थान और हरियाणा में भी आज बरसात होने वाली है

दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज यूपी, राजस्थान और हरियाणा में भी आज बरसात होने वाली है,इसके लिए भी अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं उत्तराखंड में आ़ज भी मौसम खराब रहेगा, यहां के हल्द्वानी और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है तो यहां पर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आज भी भारी बारिश की चेतावनी

कश्मीर में आज फिलहाल हल्की बारिश हो सकती है , फिलहाल आज यहां पर मौसम साफ होने के कारण अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। तो वहीं असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+